बारात में शामिल होने जा रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई दो की मौत

बाइक हादसा खबर

 दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर पहुँचे आसपास के लोगों ने सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी कौशाम्बी करारी थाना क्षेत्र के शेषा गांव की बारात में शामिल होने जा रहे युवकों की बाइक गुलामीपुर के पास किसी वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर के पेड़ से टकरा … Read more

संगम में स्नान कर अभिभूत हुए गोवा के सीएम सावंत, योगी सरकार के प्रयासों को सराहा

संगम में स्नान गोवा सीएम

गोवा की जनता की ओर से भी सीएम सावंत ने जताया आभार, कहाः आनंद व उत्सव का क्षण उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार का धन्यवाद महाकुम्भनगर,  महाकुम्भ-2025 में देश-विदेश से दिग्गजों के आने का क्रम लगातार जारी है। महाकुम्भ में आने वाला हर एक व्यक्ति यहां की भव्यता व दिव्यता को अनुभूत करके मंत्रमुग्ध … Read more

पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी: अभिषेक गुप्ता

पर्यावरण की रक्षा

भारत का संगम महाकुंभ प्लास्टिक मुक्त भविष्य की ओर प्रयागराज। प्लास्टिक प्रदूषण से लड़ने के लिए एक ऐतिहासिक पहल के तहत, अभिषेक गुप्ता, सीईओ, इकावो एग्रो डेली प्राइवेट लिमिटेड ने प्रयागराज के पवित्र संगम घाट पर एक व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन, संगम महाकुंभ … Read more

होमगार्ड ने लौटाया श्रद्धालु का खोया फोन, सेवा भाव से जीता दिल

महाकुंभनगर, । त्रिवेणी संगम तट पर चल रहे महाकुंभ मेले में जहां देशभर से आए श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं उनकी सेवा में लगे सुरक्षा कर्मी भी अपनी निष्ठा और ईमानदारी से लोगों का दिल जीत रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण आज माधवपुर सब्जी मंडी के पास देखने को मिला, जब … Read more

जलवायु सम्मेलन में स्किमर पक्षी को बनाया गया बर्ड फेस्टिवल का मैसकट

जलवायु सम्मेलन बर्ड फेस्टिवल मसकोट

बर्ड फेस्टिवल को लेकर सारी तैयारियां पूरी, नदियों के स्वास्थ्य का संकेत देने वाला महत्वपूर्ण पक्षी है स्किमर

16 को महाकुम्भ में होगा जलवायु सम्मेलन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ

महाकुम्भनगर महाकुम्भ-2025 में जलवायु सम्मेलन व बर्ड फेस्टिवल को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योगी सरकार के वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की देखरेख यह आयोजन होगा। 16 फरवरी को महाकुम्भ में ‘कुम्भ की आस्था व जलवायु परिवर्तन’ विषय पर जलवायु सम्मेलन होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सम्मेलन में धर्मगुरु, पर्यावरणविद्, अनेक सामाजिक संगठन, उद्योग व व्यापारिक जगत के साथ ही गणमान्य नागरिक भी रहेंगे। इसके अलावा संगम तट पर होने वाले बर्ड फेस्टिवल का मैसकट स्किमर पक्षी को बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में हैं 1000 स्किमर पक्षी

2025 में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन महाकुम्भ में संगम तट पर किया जा रहा है। आस्था व संरक्षण के संगम की भावना से आयोजित होने वाले नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल-2025 का मैसकट स्किमर पक्षी को बनाया गया है। भारतीय स्किमर नदियों के स्वास्थ्य का संकेत देने वाला महत्वपूर्ण पक्षी है। यह पक्षी नदी, झीलों और मुहानों के किनारे बसे दलदली क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी मुख्य विशेषता काले व सफेद पंखों के साथ नारंगी रंग की चोंच होती है, जिसका निचला भाग ऊपरी भाग से लंबा होता है। इससे यह पानी की सतह पर उड़ते हुए आसानी से शिकार पकड़ सकता है। इसीलिए स्थानीय भाषा में इस पक्षी को पंचीरा के नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में यह पक्षी गंगा, यमुना व चंबल नदियों के किनारे प्रजनन करता है। उत्तर प्रदेश में स्किमर पक्षी की संख्या लगभग एक हजार है।

योगी सरकार के निर्देशन में अलग-अलग स्थानों पर निरंतर हो रहा आयोजन

योगी सरकार के निर्देशन में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन निरंतर हो रहा है। हर बार यह आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। 2017 में दुधवा टाइगर रिजर्व पीलीभीत, 2019 में नवाबगंज पक्षी बिहार उन्नाव, 2020 में सूरसरोवर पक्षी बिहार कीठम-आगरा, 2021 में ओखला पक्षी बिहार गौतमबुद्धर नगर में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कोरोना के कारण 2022 में यह आयोजन नहीं हो सका। 2023 में विजय सागर पक्षी विहार, महोबा और 2024 में यह आयोजन सूरजपुर वेटलैंड में आयोजित किया गया। इस बार यह आयोजन महाकुम्भ, प्रयागराज में होगा।

प्रयागराज के आयोजन से पहले लखनऊ में हुआ कर्टेन रेजर

महाकुम्भ प्रयागराज में जलवायु सम्मेलन व बर्ड फेस्टिवल के पहले शनिवार को लखनऊ में कर्टन रेजर इवेंट आयोजित किया गया। इस दौरान वॉकथान में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। सुबह 1090  चौराहा से नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान तक वॉकथान निकला। आईटीबीपी बैंड ने कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुत किया। चिड़ियाघर के सारस ऑडिटोरियम में मैस्कट व टीजर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना,  अपर्णा यादव, प्रदान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।

वर्जन

इस बार बर्ड फेस्टिवल का मैसकट इंडियन स्किमर है। संयोग से यह संगम में भी पाई जाती है। स्किमर के संवर्धन व संरक्षण पर सबका ध्यान आकृष्ट करने के लिए इसे बर्ड फेस्टिवल का मैसकट बनाया गया है। बर्ड फेस्टिवल की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह आयोजन अभूतपूर्व होगा।

ललित वर्मा, नोडल अधिकारी, बर्ड फेस्टिवल

नई दिल्ली- रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए मची भगदड़, एक दर्जन से ज्यादा मौत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक होने से भगदड़ मच गई। इसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर है। लोकनायक अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात … Read more

भारतीय सैनिकों के प्रति कथित अनादर को लेकर एकता कपूर पुलिस जांच के घेरे में

Entertainment,

मुंबई: लोकप्रिय टेलीविजन और फिल्म निर्माता एकता कपूर भारतीय सैनिकों के अपमान के आरोपों के बाद पुलिस जांच का सामना कर रही हैं। यह मामला उनके OTT प्लेटफॉर्म, ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित उनकी वेब सीरीज से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर एक सैन्य अधिकारी को अनुचित स्थिति में दिखाया गया है। शिकायत यूट्यूबर विकास … Read more

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म “छावा” ने रिलीज़ के दूसरे दिन की जबरदस्त कमाई, आगे भी सफलता की ओर अग्रसर

Chhava

मुंबई: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक एक्शन फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने लगभग ₹36.5 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन ₹67 करोड़ हो गया। शानदार शुरुआत और सकारात्मक वृद्धि फिल्म ने अपने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की, ₹31 करोड़ की कमाई … Read more

करण वीर मेहरा ने वैलेंटाइन डे पर किया, चुम दरंग से अपने प्यार का इज़हार

Entertainment

मुंबई: एक दिल को छू लेने वाले खुलासे में, अभिनेता करण वीर मेहरा ने वैलेंटाइन डे पर मॉडल और अभिनेत्री चुम दरंग के लिए अपने प्यार का सार्वजनिक रूप से इज़हार किया है। ‘बिग बॉस 18’ में अपने कार्यकाल के दौरान प्रसिद्धि पाने वाले इस जोड़े ने इस अवसर को एक साथ मनाया, और अपने … Read more

महाकुंभ की भीड़ के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 15 लोग घायल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़

नई दिल्ली: महाकुंभ की भीड़ के दौरान शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति में कम से कम 15 लोग घायल हो गए, क्योंकि हजारों यात्री ट्रेनों में चढ़ने के लिए भाग रहे थे। यह घटना रात करीब 9:55 बजे प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर हुई, जहां धार्मिक आयोजन के लिए प्रयागराज … Read more

error: Content is protected !!