तेज़ रफ़्तार डीसीएम सैलून की दुकान में घुसी टला हादसा

भरवारी (कौशांबी) कोखराज थाना क्षेत्र के लाटपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह घरेलू गैस सिलेंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सैलून की दुकान में घुस गया। इससे गुमटीनुमा दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि ट्रक पलटा नहीं। वरना बड़ी घटना हो सकती थी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की प्रयागराज स्थित गोदाम … Read more

विक्की कौशल की नई फिल्म ‘छावा’ : छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी

छत्रपति संभाजी महाराज

छत्रपति संभाजी महाराज- विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित फिल्म छावा, मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने के लिए तैयार है। फिल्म का मुख्य आकर्षण फिल्म का चरमोत्कर्ष यातना दृश्य है, जिसे प्रसिद्ध मेकअप कलाकार प्रीतिशील सिंह डिसूजा ने डिजाइन किया है। इस … Read more

लापता अधेड़ का पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पेड़ से लटकता शव

News By – हिमांशु उपाध्याय कौशांबी : जिले में 6 दिन से लापता अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ पर लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई,सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अधेड़ की जमीनी विवाद में हत्या करने और शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है,सूचना पर पहुंची पुलिस … Read more

वाराणसी पहुंचे सांसद पप्पू यादव, कुंभ को लेकर सरकार पर साधा निशाना

वाराणसी पहुंचे सांसद पप्पू यादव

वाराणसी। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार पर तीखे हमले किए। नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीयत कभी साफ नहीं रहती। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को पूरी तरह खत्म … Read more

होमगार्ड ने लौटाया श्रद्धालु का खोया फोन, सेवा भाव से जीता दिल

महाकुंभनगर, । त्रिवेणी संगम तट पर चल रहे महाकुंभ मेले में जहां देशभर से आए श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं उनकी सेवा में लगे सुरक्षा कर्मी भी अपनी निष्ठा और ईमानदारी से लोगों का दिल जीत रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण आज माधवपुर सब्जी मंडी के पास देखने को मिला, जब … Read more

जलवायु सम्मेलन में स्किमर पक्षी को बनाया गया बर्ड फेस्टिवल का मैसकट

जलवायु सम्मेलन बर्ड फेस्टिवल मसकोट

बर्ड फेस्टिवल को लेकर सारी तैयारियां पूरी, नदियों के स्वास्थ्य का संकेत देने वाला महत्वपूर्ण पक्षी है स्किमर

16 को महाकुम्भ में होगा जलवायु सम्मेलन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ

महाकुम्भनगर महाकुम्भ-2025 में जलवायु सम्मेलन व बर्ड फेस्टिवल को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योगी सरकार के वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की देखरेख यह आयोजन होगा। 16 फरवरी को महाकुम्भ में ‘कुम्भ की आस्था व जलवायु परिवर्तन’ विषय पर जलवायु सम्मेलन होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सम्मेलन में धर्मगुरु, पर्यावरणविद्, अनेक सामाजिक संगठन, उद्योग व व्यापारिक जगत के साथ ही गणमान्य नागरिक भी रहेंगे। इसके अलावा संगम तट पर होने वाले बर्ड फेस्टिवल का मैसकट स्किमर पक्षी को बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में हैं 1000 स्किमर पक्षी

2025 में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन महाकुम्भ में संगम तट पर किया जा रहा है। आस्था व संरक्षण के संगम की भावना से आयोजित होने वाले नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल-2025 का मैसकट स्किमर पक्षी को बनाया गया है। भारतीय स्किमर नदियों के स्वास्थ्य का संकेत देने वाला महत्वपूर्ण पक्षी है। यह पक्षी नदी, झीलों और मुहानों के किनारे बसे दलदली क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी मुख्य विशेषता काले व सफेद पंखों के साथ नारंगी रंग की चोंच होती है, जिसका निचला भाग ऊपरी भाग से लंबा होता है। इससे यह पानी की सतह पर उड़ते हुए आसानी से शिकार पकड़ सकता है। इसीलिए स्थानीय भाषा में इस पक्षी को पंचीरा के नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में यह पक्षी गंगा, यमुना व चंबल नदियों के किनारे प्रजनन करता है। उत्तर प्रदेश में स्किमर पक्षी की संख्या लगभग एक हजार है।

योगी सरकार के निर्देशन में अलग-अलग स्थानों पर निरंतर हो रहा आयोजन

योगी सरकार के निर्देशन में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन निरंतर हो रहा है। हर बार यह आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। 2017 में दुधवा टाइगर रिजर्व पीलीभीत, 2019 में नवाबगंज पक्षी बिहार उन्नाव, 2020 में सूरसरोवर पक्षी बिहार कीठम-आगरा, 2021 में ओखला पक्षी बिहार गौतमबुद्धर नगर में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कोरोना के कारण 2022 में यह आयोजन नहीं हो सका। 2023 में विजय सागर पक्षी विहार, महोबा और 2024 में यह आयोजन सूरजपुर वेटलैंड में आयोजित किया गया। इस बार यह आयोजन महाकुम्भ, प्रयागराज में होगा।

प्रयागराज के आयोजन से पहले लखनऊ में हुआ कर्टेन रेजर

महाकुम्भ प्रयागराज में जलवायु सम्मेलन व बर्ड फेस्टिवल के पहले शनिवार को लखनऊ में कर्टन रेजर इवेंट आयोजित किया गया। इस दौरान वॉकथान में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। सुबह 1090  चौराहा से नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान तक वॉकथान निकला। आईटीबीपी बैंड ने कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुत किया। चिड़ियाघर के सारस ऑडिटोरियम में मैस्कट व टीजर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना,  अपर्णा यादव, प्रदान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।

वर्जन

इस बार बर्ड फेस्टिवल का मैसकट इंडियन स्किमर है। संयोग से यह संगम में भी पाई जाती है। स्किमर के संवर्धन व संरक्षण पर सबका ध्यान आकृष्ट करने के लिए इसे बर्ड फेस्टिवल का मैसकट बनाया गया है। बर्ड फेस्टिवल की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह आयोजन अभूतपूर्व होगा।

ललित वर्मा, नोडल अधिकारी, बर्ड फेस्टिवल

नई दिल्ली- रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए मची भगदड़, एक दर्जन से ज्यादा मौत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक होने से भगदड़ मच गई। इसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर है। लोकनायक अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात … Read more

error: Content is protected !!