पिपरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पिपरी/कौशाम्बी..पिपरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 08.06.2025 को थाना पिपरी पर वादिनी द्वारा सूचना दी गयी कि आरोपी सुशान्त सिंह पटेल पुत्र नरेश वादिनी/पीड़िता को लगभग तीन वर्ष पूर्व बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया तथा शादी का झाँसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा व शादी के लिये कहने पर आरोपी द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करते हुए मारा पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पिपरी में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त सुशान्त सिंह पटेल पुत्र स्व० रामनरेश सिंह निवासी पेरई थाना पिपरी कौशाम्बी को मखऊपुर कटरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!