22 अप्रैल की घटना का जवाब देना जरुरी था- रुद्रेंद्र प्रताप सिंह
प्रयागराज.: पहलगाम अटैक के बाद सात मई को केंद्र सरकार के द्वारा पूरे देश में मॉक ड्रिल की घोषणा की थी। इसके उपलक्ष्य में वेटरन्स इंडिया प्रयागराज पूर्व सैनिक संगठन ने प्रयागराज शाखा के संरक्षक रसालदार मेजर रुद्रेंद्र प्रताप सिंह जो कि खुद देश के लिए चार युद्ध लड़े हुए है के निर्देशन में महानगर के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में संगठन के सदस्यों के साथ जाकर मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया तथा विभिन्न प्रकार के सायरन और युद्ध के दौरान जानमाल को नुकसान से बचाने के उपायों का पूर्ण प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर विद्यार्थियों में भी जोश दिखा और उन्होंने खुले मन से अपनी सहभागिता निभाई।इस दौरान पूर्व सैनिकों ने तिरंगा लहराते हुए देश के प्रति अपना समर्थन जताया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने भारतीय सेना की कार्रवाई को सराहा। दरअसल, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन टीआरएफ ने 26 सैलानियों को गन पॉइंट पर लेकर मार डाला था।
वेटरन्स इंडिया पूर्व सैनिक संगठन प्रयागराज के संरक्षक रुद्रेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अगर भारत पाक युद्ध होता है तो पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए जिले के सभी पूर्व सैनिक भारतीय सैनिकों की मदद के लिए सीमाओं पर जाने के लिए तैयार है।उन्होंने ने कहा कि 22 अप्रैल की घटना का जवाब देना जरुरी था।
पूर्व सैनिकों ने तिरंगा लहराते हुए देश के प्रति अपना समर्थन जताया। उन्होंने ऑपरेशन की सफलता का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने भारतीय सेना की कार्रवाई को सराहा।