प्रयागराज: थाना करैली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 56/2025 धारा 331(4)/305a बी0एन0एस0 में प्रकाश में आये अभियुक्त राज शेख उर्फ ढोलू पुत्र दुख्खू शेख निवासी बर्फ फैक्ट्री के पीछे करैलाबाग नाले के किनारे थाना करैली प्रयागराज को दिनांक 28.04.2025 को करैलाबाग जल संस्थान थाना क्षेत्र करैली से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के आभूषण सफेद धातु (01 जोड़ी पायल, 01 जोड़ी बिछिया, 01 बचकानी कंगन, 01 कटी फटी प्लेट) व 01 तांबे की कटी फटी प्लेट बरामद किये गये। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
राज शेख उर्फ ढोलू पुत्र दुख्खू शेख निवासी बर्फ फैक्ट्री के पीछे करैलाबाग नाले के किनारे थाना करैली प्रयागराज, उम्र 22 वर्ष।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण–
मु0अ0सं0- 56/2025 धारा 331(4)/305a/317(2) बी0एन0एस0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
चोरी के आभूषण सफेद धातु (01 जोड़ी पायल, 01 जोड़ी बिछिया, 01 बचकानी कंगन, 01 कटी फटी प्लेट) व 01 तांबे की कटी फटी प्लेट