कौशाम्बी में पुरखास-तिल्हापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रयागराज के करैली जलालपुर भर्ती निवासी डब्लू का ससुराल सरांय अकिल के कटैया गांव में है। वह सुबह पत्नी को विदा कराने के लिए बाइक से ससुराल जा रहे थे। तिल्हापुर-पुरखास मार्ग स्थित धारूपुर गांव के निकट जैसे ही पहुंचे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
टना को देख ग्रामीणों मौके पर पहुंचते उससे पहले वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सुचना दी। पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान उसके गाड़ी के नंबर से किया। उसके बाद परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।