बांदा जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भाजपा चलाएगी बृहद कार्यक्रम

बांदा: उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों पूरी होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा बांदा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी कर्म में अब 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पार्टी जिले में बृहद कार्यक्रम चलाएगी।

बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित कामकाजी बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजना तैयार की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में पदाधिकारियों का वृत्त लेते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी रामकिशोर साहू उपस्थित थे।

उन्होंने बैठक में अपेक्षित पदाधिकारियों को आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रत्येक बूथ में बैठक कर सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाएंगे। ग्राम स्तर पर 6 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक द्वितीय चरण के घर घर संपर्क अभियान को पूरा करना है। इसके अलावा विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस गोष्ठी में वर्तमान तथा पूर्व सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका तथा नगर पंचायत के चेयरमैन, सभासद, प्रधान, बी डी सी, कोआपरेटिव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की लगभग 1000 संख्या की गोष्ठी प्रस्तावित की गई है।

बांदा

युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाल कर जिले में कराए गए प्रमुख विकास कार्यों का अवलोकन किया जाएगा। इस दौरान जिले में एक प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन आयोजित करने की योजना भी बनाई गई। जिसमें चिकित्सक, इंजीनियर, शिक्षक, व्यापारी, अधिवक्ता, साहित्यकार, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य सभी प्रकार के प्रबुद्घजनों को आमंत्रित किया जाएगा। इसी दौरान महिला मोर्चा द्वारा ग्राम स्तर पर चौपाल लगाकर घर घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) पर जिले के सभी बूथों में उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी जाएगी। जहां बाबा साहब की मूर्ति है, वहां स्वच्छता अभियान चलाते हुए मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता पर किए गए कार्यों की चर्चा की जाएगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री तथा बबेरू चेयरमैन विवेकानंद गुप्ता द्वारा किया गया।

बैठक में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकरण कबीर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, अजय प्रताप सिंह, स्वर्ण सिंह सोनू, रमाकांत पटेल, गिरजेश तिवारी, शैलेन्द्र जयसवाल, राजेश सेन, ममता मिश्रा, डॉ धर्मेन्द्र त्रिपाठी, मनोज पुरवार, संतू गुप्ता, विष्णुप्रताप सिंह, आनंद स्वरूप द्विवेदी, दिनेश यादव, राजर्षी शुक्ला, धीरेन्द्र सिंह, उत्तम सक्सेना, संतोष नायक, सोशल मीडिया जिला संयोजक निखिल सक्सेना, जिला आई टी संयोजक दीपक राजपूत, प्रेमनारायण पटेल, मोहित गुप्ता, अमित सेठ, भोलू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!