बांदा: जिला बांदा के भाजपा कार्यालय के सभागार में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित हुई। जहां उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के उत्सव अभियान को लेकर योजना बनाई गई।
बांदा जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मोर्चों के जिला महामंत्री, विभाग एवं प्रकोष्ठ जिला संयोजक, मीडिया, सोशल मीडिया, आई टी प्रमुखों हेतु अपेक्षित आगामी कार्यक्रमों हेतु आयोजित जिला कार्यशाला में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष घोषित किए जाने पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने पार्टी द्वारा जो कार्यक्रम दिया गया है। इसे पूर्ण मनोयोग से सफल बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष राजपूत ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 25 मार्च को जिला स्तरीय तथा 27 मार्च को विधानसभा स्तरीय प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रदेश सरकार के रिपोर्ट कार्ड के साथ अभियान की शुरुआत की जाएगी। 25 से 27 मार्च के बीच जिला स्तर पर लाभार्थी मेला लगाया जाएगा। जिसमें वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट स्टाल, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 28 से 30 मार्च तक प्रथम चरण का ग्राम सभा स्तरीय घर घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 6 अप्रैल को सभी बूथों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए 9 अप्रैल तक घर घर संपर्क अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा। 3 से 5 मार्च तक विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठी जिनमें 1000 जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। उक्त उत्सव अभियान के दौरान युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर बाइक रैली निकाल कर सरकार की प्रमुख परियोजनाओं का दौरा कर अवलोकन किया जाएगा।
इसके अलावा जिला स्तर पर प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन, महिला मोर्चा द्वारा ग्राम स्तर पर लाभार्थी महिलाओं से घर घर संपर्क करते हुए चौपाल आयोजित की जाएगी। 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती पर प्रत्येक बूथ में बाबा साहब की मूर्ति व चित्र पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान चलाते हुए सामाजिक न्याय एवं समरसता दिवस मना कर चर्चा की जाएगी।अभियान के जिला संयोजक संतू गुप्ता ने विषय वस्तु रखते हुए आगामी कार्ययोजना बताई। जबकि संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता द्वारा किया गया। अभियान के जिला सह संयोजक उत्तम सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव तथा अशोक त्रिपाठी जीतू ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रेमनारायण द्विवेदी, डॉ धर्मेन्द्र त्रिपाठी, मनोज पुरवार, दिनेश यादव, राजर्षी शुक्ला, देवमूरत द्विवेदी, शैलेन्द्र जयसवाल, राजेश सेन, जिला सोशल मीडिया संयोजक निखिल सक्सेना, जिला आई टी संयोजक दीपक राजपूत, राजनारायण द्विवेदी, देवेंद्र भदौरिया, विष्णुप्रताप सिंह, देशराज सिंह, प्रद्युम्न नरेश आजाद, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष नायक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमनारायण सिंह पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयविक्रम सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, दिलीप तिवारी, रामपाल प्रजापति, दीपक शुक्ला, सुधीर कुशवाहा, संजीव कुमार प्रजापति, राकेश सिंह चौहान, धनंजय चौधरी, प्रेमस्वरूप द्विवेदी, अमरमणि तिवारी, अनूप तिवारी, राजेश गुप्ता रज्जन, ज्ञानप्रताप सिंह, अमित सेठ भोलू, धीरेन्द्र सिंह गौतम, दुर्गा चौरसिया, धर्मेन्द्र गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।