भरवारी (कौशांबी). राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल /योग केंद्र गौरा भरवारी द्वारा नंदी वाणी पब्लिक स्कूल प्रांगण में रंग बरसे होली का आयोजन किया गया। होली महोत्सव में रंग बरसे भीगे चुनरवाली डीजे के धुन पर जमकर झूमे होलियारे और सिलौटी में पीसी गई भंग बना रहा लोगों को आकर्षण का केंद्र । नदी वाली पब्लिक स्कूल भरवारी में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल/योग केंद्र गौरा भरवारी द्वारा होली महोत्सव पहले दिन रंग बरसे होली का आयोजन किया गया। रंग बरसे भीगे चुनरवाली डीजे के धुन पर पानी का फवारा का आनंद लेते हुए बच्चे और महिलाएं व होलियारो ने खूब आनंद लिया। रंग बरसे होली महोत्सव में लोगों ने राष्ट्रीय जन्म उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अरविंद केसरवानी और नगर अध्यक्ष नीरज बनारसी मुकेश कुमार ज्योति गुप्ता व अन्य पदाधिकारी की को लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा किया। रंग बरसे होली महोत्सव में बच्चों को मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गएअनेक लोगों ने भी योगदान दिया। होली मिलन समारोह में सभी के लिए ठंडाई और नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई। खेल कूद कर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने संगीत और नृत्य के साथ रंगों का आनंद लिया।
