*प्रयागराज।* *दहेज की खातिर सास, ससुर और पति के द्वारा विवाहित महिला की हत्या कर दी गई। महिला के शरीर में कई जगह चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। मायका पक्ष को जानकारी होने पर कोहराम मच गया। थाना पुलिस को सूचना देते हुए मायका पक्ष ने बताया कि कम दहेज का हवाला देकर ससुराली जन आए दिन महिला को प्रताड़ित किया करते थे, लेकिन लोक लाज का भय होने के कारण कभी भी थाना पुलिस में शिकायत नहीं की गई जिसके चलते मनबढ़ ससुरालीजन ने महिला की हत्या कर दी है। महिला की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के बाद पोस्ट मार्टम हेतु भेजाकर आरोपी सास, ससुर और पति के तलाश में जुट गई।
पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली गांव निवासी शिव सिंह पुत्र कुंवर सिंह ने बताया कि प्रयागराज जनपद के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र गांजा गांव में लगभग 15 वर्ष पूर्व उसकी बहन मधु सिंह की शादी विकाश सिंह उर्फ शब्बू पुत्र प्रभाकर सिंह के साथ हुई थी। शादी के वक्त हैसियत से अधिक दान और दहेज दिया गया फिर भी दहेज लोभी सास, ससुर और पति को कम ही था इसलिए दहेज के लालची सास, ससुर और पति कम दहेज का हवाला देकर प्रताड़ित किया करते थे और मंगलवार की रात उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। महिला का ससुर प्रभाकर सिंह पुलिस विभाग का रिटायरमेंट है इसलिए मायका पक्ष को एफआईआर दर्ज करवाने में काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा है।