*कौशाम्बी* शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र के उप–मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्रियों का कल प्रयागराज महाकुंभ संगम तट पर आगमन हुआ था उनके स्वागत में कौशाम्बी से भी लोग पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी तथा प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी व कौशाम्बी जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी ने प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र पहुंचकर जोरदार तरीके से स्वागत किया शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपनी पत्नी लता शिंदे के साथ कल प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान करने आए जिनका स्वागत उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी तथा प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी,प्रदेश संगठन मंत्री,तथा कौशाम्बी जिला अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी ने मुख्य रूप से स्वागत किया साथ में प्रयागराज जिलाध्यक्ष फतेहपुर जिलाध्यक्ष अन्य कई जिलाध्यक्ष तथा युवा मोर्चा प्रदेश सचिव शिवपूजन दुबे,महिला प्रदेश सचिव रुचि तिवारी उपस्थित रहे।शिवसेना सुप्रीमो एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह महाकुंभ आस्था और पवित्रता का प्रतीक है और इस आस्था पर्व पर 60 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई हम इतनी अच्छी सुविधाओं और व्यवस्थाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हैं।
