नगर पालिका परिषद भरवारी में व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष आशा रानी का स्वागत

भरवारी, कौशांबी: व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशा रानी का नगर पालिका परिषद भरवारी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज बनारसी, महामंत्री मुकेश जी, साहबजादे जी, युवा महामंत्री उमाकांत साहू, युवा उपाध्यक्ष अनिल व्यापारी और राम बहादुर प्रजापति (चक्की वाले) सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आशा रानी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान व्यापार मंडल और नगर पालिका के प्रतिनिधियों ने व्यापारिक मुद्दों और महिला सशक्तिकरण को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी की। आशा रानी ने नगर पालिका परिषद भरवारी अध्यक्ष के कार्यालय जाकर उन्हें बुके दिया।
उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जिले में महिला व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करेंगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!