जनपद के प्रथम देहदानी रमा शंकर केसरवानी के याद मे परिवार ने किया पौधारोपण

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी हनुमान मंदिर नया बाजार में जनपद के प्रथम देह दानी रमा शंकर जी के नाम सुभाष चंद्र ने हनुमान मंदिर परिसर में मंदिर पुजारी सुरेश्वर नाथ शुक्ला ने मंत्र उच्चारण कर सुभाष कुमार,नितुल चौधरी, विवेक गुप्ता, अरुण कुमार, राजू ने पौधारोपण किया।

मंदिर पुजारी पंडित सुरेश्वर नाथ शुक्ला ने लोगो  को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के प्रति जागरूक किया, उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिक संतुलन के लिए हम सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ।पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने तथा हमारे जीवन के लिए धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधों का होना अत्यन्त आवश्यक है। पेड़-पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकतीं। वह प्रत्येक तत्व, जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं, वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ्य जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुरक्षित जीवन के लिए धरातल पर मानक के अनुसार 33 प्रतिशत वन आच्छादित होना चाहिए। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के अनुरूप जीवन शैली अपनाना चाहिए। हम सब अपने दिनचर्या में बदलाव लाकर भी पर्यावरण का संरक्षण कर सकतें हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!