थाना करारी पुलिस ने तीन वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

कौशांबी…थाना करारी पुलिस ने तीन वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 65/2016 धारा 323/504/506 भादवि से सम्बन्धित 03 नफर वारण्टी अभियुक्तों 1. बनवारी लाल पुत्र राम खेलावन 2. राजेश पुत्र छोटेलाल 3. कल्लू पुत्र बनवारी लाल निवासीगण महेन्द्र थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!