पुलिस पिटाई से घायल पीड़ितों से मिले नगर पालिका अध्यक्ष
कौशाम्बी। मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज(फौजी) शनिवार को कोखराज इलाके में पुलिस की पिटाई से घायल पीड़ितों से मिले। घायलों को आर्थिक मद्त कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। साथ ही पीड़ितों को हर सम्भव मद्त का आश्वासन दिया है।
कोखराज इलाके के चिटकहना निवासी बड़कू सरोज व राजकुमार सरोज को चौकी पुलिस ने बुरी तरह पीटा था। इससे दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई थी। मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज (फौजी) शनिवार को पीड़ितों के घर पहुँच कर उनका हालचाल लिया है। साथ ही उन्होंने एसपी से बातचीत कर पीड़ितों को उचित न्याय दिलाने को कहा है। इसके अलावा दोनों पीड़ितों की आर्थिक मद्त भी किया है। उन्होंने ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा मुहैया कराने के लिए है न कि तनाशाही करने के लिए है। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर सम्भव कदम उठाया जायेग। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष चरवा जय नारायण पासी, निरंजन चौधरी, हरिश्चंद्र पाल, राहुल, गुड्डू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें है।