शिक्षित हों,संगठित हो , संघर्ष करें,सम्राट अशोक के पदचिह्नों पर चलें___ जसवंत सिंह सैनी

 

*अशरफ पुर मरधरा में धूम धाम से मनाई गई चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जयंती*

*अझुवा कौशाम्बी* सम्राट अशोक सेना के तत्वाधान में महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती शनिवार को कौशांबी जनपद के अशोक नगर मरधरा गांव में हर्ष उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक प्रयागराज कौशांबी अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य के साथ सम्राट अशोक की विशाल लॉट पर पुष्प अर्पित किए गए साथ ही भंते द्वारा तथागत गौतम बुध महात्मा ज्योतिबा फुले,बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा चरणों में पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात भंते द्वारा बुद्ध वंदना कर उपस्थित लोगों को धम्म देशना दी गई ।कार्यक्रम में तमाम वक्ताओं ने अपने विचार रखे हैं पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा नोट में 2 ही अक्श दिखते हैं एक सम्राट अशोक की लॉट दूसरी गांधी जी की मूर्ति जिसे लोग चूमकर माथे से लगाते हैं , हम जिस वंश से आते हैं उनको भूलना नहीं चाहिए शिवमोहन मौर्य बधाई के पात्र हैं जो प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम विशाल और भव्य रूप से मनाते हैं।मुख्य अतिथि जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। इनका कार्यकाल ईसा पूर्व 268 से 232 ईसवी तक रहा। सम्राट अशोक ने उत्तर में हिदू कुश तक्षशिला की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी सुवर्ण गिरी पहाड़ी के दक्षिण में मैसूर तक तथा पूरब में बांग्लादेश पाटलिपुत्र से पश्चिम में अफगानिस्तान ईरान बलूचिस्तान तक अपनी सत्ता कायम की थी।समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के महानतम सम्राटों में से एक थे। सम्राट अशोक को बेहतर कुशल शासन प्रणाली के लिए जाना जाता है।वे अखंड भारत के निर्माता थे। वर्तमान में भी विश्व के कई देशों ने उनकी शासन प्रणाली को अपनाया है।

सम्राट अशोक सत्य, अहिंसा, प्रेम, सहिष्णुता, शांति व शाकाहारी जीवन प्रणाली के पक्षधर थे। कलिंग युद्ध में नरसंहार से द्रवित होकर सम्राट अशोक ने शांति, सामाजिक प्रगति एवं धर्म का प्रचार किया।मंच का संचालन कवि/ शायर मनोज कुशवाहा मृदुल ने किया कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक डिस्ट्रिक कॉपरेटिव बैंक प्रयागराज/कौशांबी अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया इस अवसर पर अशोक कुमार मौर्य राष्ट्रीय संगठन मंत्री सम्राट अशोक सेना,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्म राज मौर्य ,पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद,राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य,नगर पालिका भरवारी अध्यक्षा कविता पासी,नगर पंचायत अझुवा अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा,शिव प्रताप उर्फ रिंकू मौर्य,मौर्य बंधुत्व क्लब प्रदेश महिला अध्यक्ष शिप्रा मौर्य,रामनरेश मौर्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य,आलोक कुशवाहा,राहुल कुशवाहा, शानू कुशवाहा,अनुज मौर्य,संजय मौर्य,भोले शंकर कुशवाहा,रामनरेश पासी,गोपी मौर्य प्रधान,रमेश मौर्य पूर्व प्रधान पन्नोई,बब्बू मौर्य, कुशवाहा महासभा कौशांबी अध्यक्ष अमृत लाल मौर्य,सुभाष मौर्य सहित सैकड़ों सम्मानित जनप्रतिनिधि व हजारों सम्राट अशोक समर्थक मौजूद रहे हैं।इसी प्रकार चपरी आम ओसा के पास चक्रवर्ती सम्राट अशोक के समर्थकों ने उनकी जयंती धूमधाम से मनाई है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!