चेन छिनैती से संबंधित 03 अभियुक्त थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा गिरफ्तार

कब्जे से  14 हजार, 100/- रुपये नकद व 02 मोटर साइकिल बरामद

प्रयागराज: थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 122/2025 धारा- 304 बी0एन0एस0 तथा मु0अ0सं0- 135/2025 धारा- 304 बी0एन0एस0 में प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों 1. सचिन पासी पुत्र रज्जन भारतीया निवासी ग्राम सहजीपुर थाना थरवई जनपद प्रयागराज, 2. विजय कुमार पुत्र स्व0 मायाराम निवासी  सहजीपुर थाना थरवई जनपद प्रयागराज, 3. विश्वनाथ सोनी पुत्र प्रकाश सोनी निवासी शिवगढ थाना सोरांव जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 03.04.2025 को पोलो ग्राउण्ड के पास थाना क्षेत्र सिविल लाइंस से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 14 हजार, 100/- रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल (पल्सर) व छिनैती के सामान को बेचने से प्राप्त पैसों से खरीदी गयी 01 मोटर साइकिल (स्प्लेण्डर) बिना नंबर प्लेट बरामद की गयी। गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोगों में धारा 317(2)/ 317(4)/317(5)/112(2)/3(5) की बढ़ोत्तरी की गई। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

  1. अभियुक्तों द्वारा दिनांक 22.03.2025 को थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत लोकसेवा आयोग के सामने 01 महिला से चेन छिनैती की गयी थी। जिसके संबन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइंस में मु0अ0सं0- 122/2025 धारा- 304 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।
  2. दिनांक 25.03.2025 को अभियुक्तों द्वारा थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत बस स्टैण्ड के पास से 01 महिला के गले से मंगलसूत्र छीना गया था। जिसके संबन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइंस में मु0अ0सं0-135/2025 धारा- 304 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।
  3. अभियुक्त सचिन उपरोक्त द्वारा अपने साथी 01 अन्य अभियुक्त के साथ मिलकर दिनांक 18.02.2025 को थाना शिवकुटी क्षेत्रान्तर्गत महावीर कॉलोनी में 01 महिला से चेन छिनैती की घटना की गयी थी। जिसके संबन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिवकुटी में मु0अ0सं0- 0017/2025 धारा 304 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वार बताया गया कि वे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मोटर साइकिलों के माध्यम से घूम-घूम कर रेकी करते हैं तथा अकेली सूनसान जगहों पर जाती हुयी महिलाओं से चेन/मंगलसूत्र छीन कर भाग जाते हैं तथा उनको बेचने से प्राप्त रुपयों को आपस में बांट कर उससे अपना जीविकोपार्जन करते हैं।

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!