*भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सकुशल संपन्न हुआ होली मिलन समारोह*
कौशाम्बी …भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व पार्टी के जिला पदाधिकारीगण, मण्डल अध्यक्षगण,पार्टी कार्यकर्तागण,एक दूसरे को फूल गुलाल डाल कर सकुशल होली मिलन समारोह को मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि यह समारोह न केवल रंगों का जश्न है बल्कि यह एक अवसर भी है जब लोग अपने प्रिय जनों के साथ मिलते हैं और उनके साथ खुशियों का आनंद लेते हैं इस समारोह में लोग रंगों से खेलते हैं गाना गाते हैं और नृत्य करते हैं यह एक ऐसा अवसर है जब लोग अपने मतभेदों को भूलकर एक दूसरे के साथ मिलते हैं और खुशियों का आनंद लेते हैं ऐसी तमाम बातों को बताया व पुनः शुभकामनाएं दी।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित सभी जिलाध्यक्षों को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने भाजपा कौशाम्बी की ओर से उन्हें बधाई दी व उनके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु कामना की।
इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, अजय पाण्डेय, अरविंद द्विवेदी, जिला महामंत्री संजय जायसवाल, जय प्रकाश विश्वकर्मा, ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा, लवकुश मौर्य, शीलू पाण्डेय,अशोक केसरवानी, शिवम केसरी मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू,शेखर पाण्डेय, पुष्पराज पटेल, तमाम मण्डल अध्यक्षगण, मण्डल महामंत्रीगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।