बांदा: युवक की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बांदा: थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर हंसिया से मारकर युवक की हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हंसिया बरामद हुआ।

पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु अभियान चलाये जा रहे है। विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर हंसिया से मारकर युवक की हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब हो कि कल दिनांक 12.03.2025 को थाना तिन्दवारी क्षेत्र के ग्राम गजनी में पुरानी रंजिश को लेकर अजय कुमार सिंह पुत्र महेश कुमार सिंह द्वारा गांव के ही प्रदीप उर्फ मुक्कू ठाकुर की हंसिया मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तिन्दवारी में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हंसिया बरामद हुआ है। बता दें कि अभियुक्त पर वर्ष 2021 में भी थाना अकबरपुर कानपुर देहात में हत्या का मामला दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अजय कुमार सिंह पुत्र महेश कुमार सिंह गजनी थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।

पंजीकृत अभियोग।

  1. मु0अ0सं0 32/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
  2. आपराधिक इतिहास अभियुक्त अजय कुमार सिंह उपरोक्त।
  3. मु0अ0सं0 168/23 धारा 377 भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट थाना तिन्दवारी जनपद बांदा।
  4. मु0अ0सं0 131/21 धारा 302 भादवि थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात।
  5. मु0अ0सं0 140/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात।

गिरफ्तार करने वाली टीम

  • प्र0नि0 तिन्दवारी श्री राजेन्द्र सिंह राजावत
  • कां0 शिवम सिंह
  • कां0 प्रशान्त कुमार
  • कां0 मोहित शिवहरे
  • कां0 मुकेश कुमार
  • म0कां0 हेमलता विमल

Leave a Comment

error: Content is protected !!