प्रतापगढ़: मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी न आने से पड़ा होली का रंग फीका

बाबागंज : महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत मजदूरों के हर परिवार को 100 दिनों का काम दिया जाता है। ताकि ग्रामीणों को मजदूरी के लिए अन्य जिलों या राज्यों में पलायन करना न पड़े। अन्य जगह काम नहीं मिलने पर मनरेगा मे मजदूरी करके अपने परिवार का चला सके। लेकिन आलम यह है की मजदूरी करने के बावजूद बीते पांच महीनों से मजदूरों को मजदूरी नही मिल पाया है। जिससे उनके परिवार में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

पांच महीनों से मजदूरी नहीं मिलने के कारण मजदूर मनरेगा के काम करने नही जाना चाह रहे है। कुछ मजदूरों से बात करने पर बताया की इसी काम के भरोसे हमलोगों का परिवार चलता है। अगर एक महीने से वेतन नही मिलेगा तो हमलोगों का गुजर बसर कैसे चलेगा।

मनरेगा कानून के तहत 15 दिनों के भीतर मजदूरो का मजदूरी भुगतान होना चाहिए। लेकिन वर्तमान समय में कानून को ताक में रखकर काम हो रहा है। समय पर मजदूरी नही मिलने से मजदूरो मे भारी आक्रोश व्याप्त है| मनरेगा मजदूरी न आने से श्रमिकों के होली का रंग पड़ा फिका शासन का नहीं जा रहा ध्यान,अधिकारी कर्मचारी भी हुए परेशान|

Leave a Comment

error: Content is protected !!