बॉलीवुड के ‘भारत कुमार’ नहीं रहे

बॉलीवुड से बेहद दुखद खबर आ रही है. भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे.  उनका 87 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है.  मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम फैंस और सेलेब्स दिग्गज अभिनेता के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं.

87 साल की उम्र में मनोज कुमार का निधन

वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. मनोज कुमार को उनकी  देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाता था. वे बॉलीवुड के ‘भारत कुमार’ के नाम से फेमस थे। ‘

लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे मनोज कुमार

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, मनोज कुमार का निधन सुबह 4 बजे हुआ। उनकी मौत की वजह दिल का दौरा बतायी जा रही है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वे पिछले कुछ महीनों से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फ़रवरी 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम साँस ली।

हरिकृष्ण गोस्वामी से कैसे बनें मनोज कुमार

मनोज कुमार का जन्म 1937 में अबोटाबाद (उस वक्त ब्रिटिश भारत, अब पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत) में हुआ था। दिलचस्प बात ये है कि जिस अभिनेता को आज हम मनोज कुमार के नाम से जानते हैं, उनका नाम हरिकृष्ण गोस्वामी रखा गया था। बाद में जब वे मुंबई आये तो उन्होंने अपना नाम बदलकर मनोज कुमार रखा। ये नाम ही आगे चलकर भारत भक्ति की पहचान बन गया।

अशोक पंडित ने मनोज कुमार के निधन पर जताया शोक

भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, “…महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे…यह उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी.

दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित

मनोज कुमार सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं, बल्कि एक शानदार निर्देशक भी रह चुके हैं। उन्होंने न सिर्फ दमदार अभिनय किया बल्कि निर्देशन में भी अपने जौहर दिखाए। उन्हें 1992 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पद्म श्री, और 2015 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चूका है।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने ‘एक्स’ पर लिखा: ‘महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति के उत्साह के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कार्यों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और यह पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!